भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन कर चल रहे दो डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य वाहन चालकों में भी सतर्कता देखी गई।
एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध परिवहन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में आगे भी नियमित अभियान चलाकर ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।