फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट से भाई-बहन की मौत, बाजारडीह के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैंपो - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट से भाई-बहन की मौत, बाजारडीह के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजारडीह के बनकटा गांव के समीप शाम छह बजे सड़क के किनारे खड़ी टेंपो ट्रेलर की चपेट में आ गई। जिससे टेंपो में सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गोरखपुर के बथुआ उरूवा निवासी चंद्रशेखर (35) अपनी बहन विद्यावती (32) व भांजा प्रिंस (16) व अंजली (13) को टेंपो में बैठाकर नौतनवां भगवानपुर एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडही के आगे बनकटा गांव के समीप पहुंचे थे कि बरसात होने लगी। जहां पर टेंपो को खड़ा कर वही रुक गए। उसी दौरान सोनौली की तरफ से गोरखपुर जा रही ट्रेलर की चपेट में टेंपो आ गई। जिससे चंद्रशेखर व विद्यावती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं विद्यावती का बेटा प्रिंस व बेटी अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को टेंपो से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्रिंस व अंजली की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें