फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: महराजगंज में तेज आंधी से गिरी दीवार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 21 May 2022 11:11 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि आंधी आने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा चौराहे पर यज्ञ के समापन के दौरान शुक्रवार देर रात  तेज आंधी आने से टावर की दीवार गिरने से एक वृद्ध व एक महिला की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल महराजगंज में कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा गांव में यज्ञ कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार रात में भंडारे का आयोजन हुआ। दूर दराज से साधु आए थे। इसी दौरान तेज आंधी आने से टॉवर की दीवार गिरने से ग्राम सभा रामपुर खुर्द निवासी सदानंद शर्मा (60) व सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग निवासी फूलकुमारी (70) की मौत हो गई।

वहीं कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अक्टहवा निवासी सुखली उर्फ भगवती (65) वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि आंधी आने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें