फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते के विवाद में दो समुदाय आमने-सामने

Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धार्मिक स्थल के पास स्थित मार्ग पर एक समुदाय के व्यक्ति की ओर से रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ दूसरे समुदाय के लोग विरोध में सामने आ गए। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही आवागमन शुरू करा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी शिवम यादव का दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास मकान है। पुराने मकान को गिराकर वह नया मकान निर्माण करा रहे थे। इसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। गांव के अन्य लोगों के साथ पंचायतन यह निर्णय लिया गया कि शिवम धार्मिक स्थल के पास मोड़ पर कुछ हिस्सा छोड़कर निर्माण कराएंगे, जिससे वाहन मोड़ने में अवरोध उत्पन्न नहीं होगा।
शिवम ने उतनी जगह छोड़कर निर्माण कराना शुरू कर दिया। मंगलवार रात किसी बात को लेकर पुनः दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। गुस्साए शिवम ने रास्ते में बांस-बल्ली रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। बुधवार की सुबह दूसरे समुदाय की सैकड़ों महिला व पुरुष वहां इकट्ठे होकर शोर-शराबा करने लगे। मामला इतना बिगड़ गया कि दो समुदाय आमने-सामने हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें