परसामलिक। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती चौकी सेवतरी के ग्राम पंचायत मरजादपुर पहाड़ी टोला एसएसबी रोड पर बुधवार देर रात टीम ने 12 लाख नेपाली रुपया बरामद किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। नेपाली नंबर की बाइक पर सवार दो लोग के पास बारह लाख नेपाली रुपया लेकर जा रहे थे। रुपये को बरामद कर कस्टम को सौंप दिया गया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती चौकी सेवतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मरजादपुर के पहाड़ी टोला एसएसबी रोड पर देर रात पुलिस, एसएसबी, एफएसटी की संयुक्त टीम में गश्त कर रही थी। नेपाली नंबर बाइक सवार दो युवकों के पास से बारह लाख रुपये नेपाली करेंसी मिली। दोनों की पहचान नेपाल राष्ट्र के दिपेश मल्ल निवासी सैना मैना जिला रूपनदेही, भुपेंद्र कामी निवासी लाकोरी थाना दुग्धेश्वर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान नेपाली बाइक सवार दो लोगों के पास से बारह लाख नेपाली करेंसी बरामद किया गया। संवाद