फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही जगह पर 20 मिनट में कार का दो बार चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। पुलिस का अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। ठूठीबारी में एक व्यक्ति के चारपहिया वाहन का 20 मिनट के अंदर दो बार चालान करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठूठीबारी निवासी सर्वेश गुप्ता रविवार की शाम अपने चारपहिया वाहन चौराहे पर एक बेकरी की दुकान के सामने खड़ा कर सामान लेने चले गए। इसी दौरान गश्त में मौजूद एक दरोगा ने सामने से कार का फोटो खींचकर चालान कर दिया, इसका मैसेज वाहन स्वामी के मोबाइल पर पहुंचा। अभी वाहन स्वामी मोबाइल पर मैसेज देख ही रहा था की कार के पीछे से दूसरे दरोगा ने फोटो खींचकर दोबारा चालान कर दिया। यह देख वाहन स्वामी चकित रह गया। जब पीड़ित ने पुलिस वालों से शिकायत किया तो उन्होंने गलती स्वीकार की। सर्वेश ने चालान काटने वाले दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें