फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-सिसवा मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कसमरिया निवासी रवि कुमार गुप्ता अपने बेटे व पत्नी के साथ बसुली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। परसाचक गोबरही के पास सिसवा बाजार से महराजगंज जा रहे सिसवा निवासी अभिनव की बाइक उनकी बाइक से आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइके सामने से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में रवि कुमार गुप्ता के पैर और सीने में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें