फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीईओ ने बगैर मान्यता के संचालित दो स्कूलों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में एक अन्य विद्यालय पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

धानी बाजार। खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में एफसीआई गोदाम में बिना के मान्यता संचालित स्कूल को बंद करवा दिया। खंड शिक्षाधिकारी की औचक जांच में एक और विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया है।
निरीक्षण के दौरान सिकड़ा मंदिर चौराहा झांगपार स्थित एफसीआई के गोदाम में एक स्कूल संचालित होते पाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि स्कूल कई वर्षों से बिना मानक और मान्यता के संचालित किया जा रहा था। अधिकारी ने स्कूल को तत्काल बंद कराकर प्रबंधन को निर्देश दिया कि अध्ययनरत बच्चों का नामांकन पास के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराएं ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन


इसी तरह बरडाड क्षेत्र में भी एक स्कूल पर भी कार्रवाई की गई। यह विद्यालय जूनियर व प्राथमिक विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के ठीक सामने बिना मानक और मान्यता के संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान इसे भी बंद कराते हुए संचालक को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में मान्यता के बगैर स्कूल का संचालन न करें।
विज्ञापन

वर्जन

जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। बच्चों के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप बिना मानक और मान्यता के किसी भी स्कूल का संचालन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे भी ऐसे स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
-अगनित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी धानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें