फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी के गहनों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा तौफिर में बीते दिनों हुई चोरी का नौतनवा पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और चोरी के जेवरात को बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा तौफिर निवासिनी कमलावती आठ अगस्त को राखी बांधने सिद्धार्थनगर स्थित अपने मायके गई थीं। इस बीच चोरों ने घर के खाली होने का फायदा उठाकर अपना हाथ साफ कर लिया था। इस घटना में चोर जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। विगत 18 अगस्त को जब वह वापस घर लौटीं तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर अड्डा चौकी प्रभारी मनीष तिवारी और उनकी टीम ने क्षेत्र में एक पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें