ठूठीबारी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा पर पांच बाेरी गेहूं और दो बाइक समेत तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बरगदवा पुलिस ने की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चकरार सागौन के बगीचा के पास से 5 बोरी गेंहू, 2 मोटर साइकिल के साथ दो आरोपियों विजय कुमार गुप्ता ग्राम बरगदवा तथा रघुनन्दन गुप्ता निवासी शीशगढ़ टोला खैरटवा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 5 बोरी गेंहू, दोनों बाइक तथा आरोपी विजय कुमार गुप्ता, रघुनन्दन गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।