फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गणतंत्र दिवस परेड में महराजगंज के ग्राम प्रधान को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 42 ग्राम प्रधानों और उनकी पत्नियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया
विज्ञापन

पत्नी के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखने जाएंगे बजहा उर्फ अहिरौली के ग्राम प्रधान
महराजगंज। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य परेड में जिले के एक ग्राम प्रधान को विशेष आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण उनके द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और विकासात्मक प्रयासों के आधार पर दिया गया है। खास बात यह है कि ग्राम प्रधान अकेले नहीं बल्कि पत्नी के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखने और कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त करेंगे।
जिला पंचायत राज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश से कुल 42 ग्राम प्रधानों और उनकी पत्नियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के निचलौल विकास खंड अंतर्गत बजहा उर्फ अहिरौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा और उनकी पत्नी सुनीता कुशवाहा को विशेष रूप से चयन किया गया है। दोनों नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड ग्राउंड में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज श्रेया मिश्रा ने बताया कि चयनित ग्राम प्रधानों ने स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जनसहभागिता, गांव के बुनियादी ढांचे के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सराहनीय कार्य किया है। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा ने इस उपलब्धि को पूरे ग्राम पंचायत के लोगों की मेहनत और सहयोग का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे गांव और महराजगंज जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी गांव के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। बजहा उर्फ अहिरौली गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधान को बधाई दी है। जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने भी इसे महराजगंज जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे अन्य ग्राम प्रधानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें