फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 100 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस टीम ने मंगलवार को कच्ची शराब के अड्डे पर छापा मारी किया गया। जहां से सात गैलन में रखा सौ लीटर कच्ची शराब के साथ दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी में छापा मारी किया गया। जहां से तीन गैलन मे 60 लीटर व चार गैलन मे 40 लीटर कुल 100 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मौके से एक क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। मौके से शिवदास निवासी डड़वार खुर्द व पार्वती देवी निवासी निरनाम पश्चिमी टोला नगेसरापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी धंधेबाजों के विरूद्ध आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन


चार झोले में 190 बोतल नेपाली शराब बरामद
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खूर्द पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर से समय माता मंदिर के पास एक व्यक्ति साइकिल पर चार झोले में नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया। जांच के दौरान प्रत्येक झोले में 45-45 शीशी कुल 190 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। आरोपी ग्राम गड़ौरा बाजार निवासी गोविंद का चालान किया गया। यह जानकारी ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें