फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से ढाई साल की मासूम की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से ढाई साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसका इलाज सीएचसी सिसवां में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिसवा नगर पालिका के लोहिया नगर वार्ड ढढ़ौली निवासी मनीष शर्मा पत्नी अंगिरा देवी और तीन बेटियों बुलबुल (7), सोना (5) और ढाई साल की सृष्टि के साथ झोपड़ी में रहता है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अंगिरा चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसकी बुलबुल और सोना बाहर खेल रही थीं, सृष्टि मां के साथ झोपड़ी में थी। इसी बीच चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में अचानक आग लग गई। अंगिरा कुछ कर पाती, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। इसी बीच मनीष भी पहुंच गया। आसपास के लोगों की मदद से में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। अंगिरा की हालत गंभीर बनी हुई़ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें