खनुआ। नौतनवा पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कर्मी पुलिया के पास से दो बाइकों पर लदी छह बोरी यूरिया खाद के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद यूरिया और आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि एसआई शेर बहादुर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर निकली थी।
पुलिस अभी कर्मी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि करमहवा की तरफ से दो लोग बाइक पर खाद लेकर आते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो वे लोग कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम देवा यादव और अवधेश यादव निवासी सुंडी बताया। एसओ नौतनवा ने बताया कि आगे भी इस तरह कार्रवाई जारी रहेगी।