फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, 12 लेखपाल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, 12 लेखपाल को नोटिस
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में पराली जलाने को लेकर प्रशासन सख्त है। बृहस्पतिवार को पराली जलाने की सूचना देने में लापरवाही बरतने पर निचलौल तहसील के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, 12 लेखपालों को नोटिस भेजकर जबाब तलब किया गया है। उप जिलाधिकारी निचलौल अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि रामानंद चौधरी और नाथू प्रसाद ने पराली जलाने की सूचना देने में लापवाही बरती गई। जिससे इन दोनों लोगों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, 12 लेखपालों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। सार्थक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कंबाइन सीज किया गया है। बिना रिपर के कंबाइन नहीं चलने की दी जाएगी। कहा कि पराली को लेकर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली पर कार्रवाई की जाएगी।
अबतक नौतनवां में सबसे अधिक लगा जुर्माना
पराली जलाने के मामले में अबतक नौतनवां तहसील में सबसे अधिक किसानों पर जुमार्ना लगाया गया है। वहीं, इस मामले में अब तक जिले में 18 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि अबतक जिले के 294 किसानों को नोटिस देते हुए 697000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 18 किसानों पर एफआईआए दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। जिसमें नौतनवां तहसील के 98 किसानों पर 232500, फरेंदा के 52 किसानों पर 127000, निचलौल के 73 किसानों पर 172500, सदर तहसील के 71 किसानों पर 165000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 40 किसानों से एक लाख रुपये की जर्माने की वसूली की जा चुकी है। इसमें फरेंदा तहसील के 23 किसानों से 57500 और नौतनवां तहसील के 17 किसानों से 42500 रुपये का जुर्माना वसूल हुआ है। अबतक जिले में सदर व निचलौत, नौतनवां तहसील में एक- एक और फरेंदा में तीन कंबाइन को सीज किया जा चुका है। जिससे किसान खेत में पराली न जलावें। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर कर्मचारियों के कार्य में लापरवाही मिलने पर फरेंदा के चार और निचलौल के चार कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों को किया जा रहा जागरूक
उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि खेत में पराली नहीं जलाए जाने के लिए किसानों में लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के गोधवल, मोहनापुर, बेतराई, पिपरा, कतरारी, सोहवल, रामपुरचकिया, बेलवां में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा किसानों को पराली नहीं जलाए जाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें