फरेंदा। वन विभाग की टीम पर हमला कर वन कर्मियों के वाहन क्षतिग्रस्त करने, साथी तस्कर को छुड़ाने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों परगापुर के सोमनजोत गांव में एक व्यक्ति के घर छिपे थे।
थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 10 नामजद अभियुक्तों में से चार परगापुर के सोमनजोत गांव में एक व्यक्ति के घर छिपे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां से वीर सिंह, श्रषिकेश, सोनू और मुन्नर को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।