फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शीशम के पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव, गांव में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल क्षेत्र की ग्रामसभा झरवलिया के पश्चिम सिवान का मामला
विज्ञापन

टीबी की बीमारी से पीड़ित था दीनानाथ, एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
निचलौल। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा झरवलिया के पश्चिम सिवान में शनिवार को खेत में लगे शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव के ही ट्रक चालक दीनानाथ (25) पुत्र रामललित के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, झरवलिया निवासी दीनानाथ तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब एक वर्ष पहले 12 अगस्त 2025 को उसकी शादी चटिया गांव निवासी निर्मला से हुई थी। बड़ा भाई शैलेंद्र हैदराबाद में मजदूरी करता है जबकि छोटा भाई गौतम घर पर रहता है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, दीनानाथ कुछ समय से टीबी रोग से पीड़ित था। बीमारी के कारण इन दिनों घर पर रह रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी निर्मला, मां मुन्नी देवी और छोटा भाई गौतम घर पर ही थे। राहगीरों ने खेत में शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान दीनानाथ के रूप में हुई। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे शव दिखाई देने पर मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
दीनानाथ परिवार का कमाऊ सदस्य था। ग्रामीणों के अनुसार, पति की बीमारी को देखते हुए पत्नी निर्मला इस बार रक्षाबंधन पर भी मायके नहीं गई। दीनानाथ और निर्मला की शादी को एक वर्ष पूरा हो चुका था लेकिन अभी उनकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना र पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
- रविंद्र कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें