फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुशीनगर से नेपाल सीमा तक सफर होगा आसान, सड़क होगी चौड़ी

Sun, 20 Sep 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- 45.50 किमी लंबी सड़क सात से बढ़कर 10 मीटर होगी चौड़ी, निचलौल में डिवाइडर और आबादी में दोनों तरफ बनेगी नाली
विज्ञापन


महराजगंज। कुशीनगर से नेपाल सीमा तक सफर को आसान और तेज बनाने की तैयारी है। कप्तानगंज-सिसवा-निचलौल मार्ग को सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 45.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 208.85 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निचलौल शहर में डिवाइडर, आबादी वाले हिस्सों में सड़क के दोनों तरफ नाली और मार्ग में पड़ने वाले 15 पुल-पुलियों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
कप्तानगंज से सिसवा, निचलौल होते हुए नेपाल सीमा तक जाने वाला यह मार्ग यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण है। कुशीनगर आने वाले पर्यटकों, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह प्रमुख रास्ता है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण कई जगह आमने-सामने से वाहनों के गुजरने में दिक्कत होती है। भारी वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति भी बनती है। सड़क चौड़ी होने के बाद आवागमन सुगम होने के साथ यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



निचलौल में बनेगा डिवाइडर

चौड़ीकरण परियोजना में निचलौल शहर के आबादी वाले हिस्से को विशेष महत्व दिया गया है। यहां सड़क के बीच डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव है। इससे दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का संचालन व्यवस्थित होगा। बाजार क्षेत्र में वाहनों के अनियंत्रित आवागमन और सड़क पार करने की समस्या को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

-

आबादी में दोनों तरफ बनेगी नाली

सड़क के आबादी वाले हिस्से में दोनों तरफ नाली निर्माण भी प्रस्तावित है। बारिश के दौरान सड़क किनारे जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। नाली बनने के बाद पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे सड़क को भी जलभराव के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।



15 पुल-पुलियों का भी होगा चौड़ीकरण
सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ मार्ग में पड़ने वाले करीब 15 पुल-पुलियों को भी चौड़ा किया जाएगा। इससे सड़क चौड़ी होने के बाद किसी स्थान पर यातायात संकुचित नहीं होगा। चौड़ीकरण की जद में आने वाले विद्युत पोलों को भी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी है। पेड़ों की कटान आवश्यक होने पर उसके एवज में पौधरोपण की व्यवस्था भी प्रस्ताव में शामिल है।

-

बोले ग्रामीण

हरखा गांव निवासी जितेंद्र पांडेय ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।

अभिषेक सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ आबादी वाले हिस्से में नाली बनने से जलभराव की समस्या कम होगी। पानी की निकासी बेहतर होने से सड़क की उम्र भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
कप्तानगंज-सिसवा-निचलौल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण और अन्य प्रस्तावित कार्य कराए जाएंगे।
- कुणाल कुमार, सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें