फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामनवमी पर गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

Wed, 11 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामनवमी 27 मार्च को है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अयोध्या के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई गई है। बसें चलने से अयोध्या जाने वाले वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अनुसार, ये अतिरिक्त बसें 25 मार्च से 28 मार्च तक संचालित की जाएंगी। फिलहाल गोरखपुर से अयोध्या के लिए पहले से ही करीब 45 बसें नियमित रूप से चल रही हैं, लेकिन रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को आसानी से अयोध्या पहुंचने की सुविधा मिल सके।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और भी बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें