फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम यात्रियों को सस्ता उपलब्ध कराएगा मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम यात्रियों को उपलब्ध कराएगा मास्क
विज्ञापन

यात्रा के दौरान छह रुपये में यात्रियों को मास्क देंगे परिचालक
महराजगंज। कोरोना से बचाव को लेकर हर संभव तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिपो से लेकर बस स्टेशन तक सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की स्क्रीनिंग के बाद ही बस में बैठाया जा रहा है। वहीं निगम के एमडी की ओर से आए पत्र के मुताबिक अब यात्रियों को सस्ते दर पर मास्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। कानपुर में मास्क तैयार हो रहे हैं। 10 अगस्त तक मास्क चिन्हित स्टेशन पर उपलब्ध होंगे।
महराजगंज डिपो में 55 बसें हैं। इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। 84 चालक एवं 84 परिचालक कार्यरत हैं। अनुमान के मुताबिक करीब 2000 यात्री प्रत्येक दिन डिपो की बसों से सफर करते हैं। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परिवहन निगम के एमडी ने यात्री सुरक्षा को लेकर कारगर कदम उठाए हैं। बस में यात्रा के दौरान किसी यात्री के पास मास्क नहीं है तो उसे महज छह रुपये खर्च करने पर ही बस में ही मास्क मिल जाएगा। बस के परिचालक को मास्क परिवहन निगम की ओर से मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि परिवहन निगम के एमडी की ओर से पत्र आया है। 10 अगस्त तक मास्क चिन्हित स्टेशन पर मिलेंगे। निगम के वर्कशाप कानपुर में मास्क बन रहे हैं। कोरोना को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए यह बेहतर उपाय साबित होगा।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
परिवहन निगम की बस में सफर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। निगम के एमडी की ओर से भेजे गए पत्र को गांव गांव पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। एआरएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। स्वच्छता का खास ख्याल है। रोडवेज बस से यात्रा ज्यादा सुरक्षित हैं। ग्राम प्रधानों से संपर्क कर इसके बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था
रोडवेज बस स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। हैंड सैनिटाइज करने का इंतजाम भी है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग एवं हैंड सैनिटाइज कराने के बाद बस में बैठाया जाता है। स्टेशन के प्रभारी केपी नायक ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें