फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब, उपभोक्ता परेशान

Sat, 01 Aug 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। बिजली उपकेंद्र कतरारी के अंतर्गत ग्रामसभा बड़हरा बरईपार में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण गांव में अंधेरा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में ही प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, मगर एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही उसका मरम्मत कराया गया। बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। लगभग 60 घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में लोग गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, तो उनका मोबाइल फोन बंद रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें