जिले में 14 उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र परिवर्तित
महराजगंज। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 14 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र को परिवर्तित किया गया है। वहीं थानेदारों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि नगर के चौकी प्रभारी नीरज राय को घुघली चौकी प्रभारी, सिंदुरिया के चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा को चौकी प्रभारी फरेंदा, चौकी प्रभारी पनियरा सूर्यभान यादव को चौकी प्रभारी भिटौली, चौकी प्रभारी फरेंदा जयनारायण यादव को चौकी प्रभारी खुटहा, मजूरी के चौकी प्रभारी केके गुप्ता को चौकी प्रभारी मिठौरा,चौकी प्रभारी घुघली स्वतंत्र सिंह को चौकी प्रभारी नौतनवां, बहुआर के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को एसएसआई फरेंदा, चौकी प्रभारी चिउटहा ब्रजेश सिंह को चौकी प्रभारी बहुआर, कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र यादव को नगर चौकी प्रभारी, अड्डा बाजार के चौकी प्रभारी दिलीप सिंह को एसएसआई निचलौल, घुघली थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विकास यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, फरेंदा में तैनात उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव को चौकी प्रभारी मुजुरी, चौकी प्रभारी भिटौली दिनेश कुमार को चौकी प्रभारी सिंदुरिया तथा परसामलिक थाने के उपनिरीक्षक अरुण कुमार दूबे को चौकी प्रभारी चिउटहा बनाया गया है।
सर्वेश सिंह कोतवाली से वाचक पुलिस अधीक्षक बने
प्रभारी निरीक्षक सदर को कोतवाली सर्वेश सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक घुघली धनवीर सिंह को चौक, थानाध्यक्ष चौक गिरिजेश उपाध्याय को घुघली, कोतवाल ठूठीबारी छोटेलाल को परसामलिक, थानाध्यक्ष बृजमनगंज विनोद कुमार राय को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोठीभार, थानाध्यक्ष परसामलिक विजय नरायन प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी, चौकी प्रभारी नौतनवां संजय दूबे को थानाध्यक्ष बृजमनगंज, प्रभारी निरीक्षक कोठीभार शुभनरायन दूबे को अतिरिक्त निरीक्षक थाना नौतनवां, प्रभारी निरीक्षक नौतनवां परमाशंकर यादव को अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक फरेंदा अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, प्रभारी डीसीआरबी मनीष सिंह को प्रभारी निरीक्षक फरेंदा, प्रभारी निरीक्षक सोनौली निर्भय सिंह को प्रभारी निरीक्षक निचलौल बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक निचलौल बिहागड सिंह यादव को प्रभारी निरीक्षक कोठीभार, उप निरीक्षक स्वाट टीम आशुतोष सिंह को थानाध्यक्ष सोनौली, अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली शिव मनोहर यादव को प्रभारी निरीक्षक नौतनवां बनाया गया।