फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। ब्लॉक सभागार धानी में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की सफलता के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सीएचसी अधीक्षक धानी डॉ. प्रकाशचंद चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कृमि से मुक्ति के लिए एलबेंडाजोल टैबलेट सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। 10 फरवरी से सभी छात्र-छात्राओं को यह दवा खिलाई जाएगी। यह दवा बीमार या अन्य दवा खा रहे बच्चों को नहीं दी जाएगी। आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. हरिकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत एक से लेकर 19 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए यह दवा दी जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों से इस अभियान को सफल बनाने का अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें