महराजगंज। शुक्रवार को अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की बैठक कलक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने की।
उन्होंने रसोइयों की लंबित मांगों पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइया खाना बनाने के अलावा सफाई और अन्य जिम्मेदारियां भी निभाती हैं। फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें समय पर मानदेय नहीं दे रही और बढ़ोतरी भी नहीं कर रही।
राजवंशी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द मानदेय में वृद्धि नहीं करती तो रसोइया लखनऊ और दिल्ली में सचिवालय का घेराव करने का अभियान चलाएंगी। उन्होंने मांग की कि मानदेय प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से दिया जाए और यह कम से कम 10,000 रुपये प्रति माह हो।