फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रगणकों के भोजन की गुणवत्ता परखने खुद खाने बैठे एसडीएम और तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। जनगणना प्रशिक्षण में जुटे प्रगणकों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए शुक्रवार को एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने खुद भोजन किया। नगर स्थित एक लॉ कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता जांचने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जांच में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक बिंदुओं पर पूछताछ की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में शामिल प्रगणकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
एसडीएम और तहसीलदार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं, ताकि प्रगणक बेहतर माहौल में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के प्रति जिम्मेदारी बरतने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें