फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया

Fri, 20 Jul 2018 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसए कार्यालय में बृहस्पतिवार को बीआरसी के कंप्यूटर आपरेटरों को मध्याह्न भोजन से संबंधित सूचनाएं पोर्टल पर अपडेट करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि अब मध्याह्न भोजन से जुड़ी सभी सूचनाएं ऑनलाइन भरनी होगी। इसके लिए शासन द्वारा यूपी एमडीएम ओआरजी और यूपी एमडीएम डाट इन पोर्टल शुरू किया गया है। सभी कंप्यूटर आपरेटर इस पोर्टल पर विद्यालय में नामांकित छात्रों की सूचना, प्रधानाध्यापकों के मोबाइल नंबर, रसोइयों की संख्या, विद्यालय की सुविधाएं और स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या के बारे में बिंदुवार सूचनाएं भरी जानी है। उन्होंने आगाह किया कि सभी सूचनाएं ठीक ढंग से भरें। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से स्कूल में नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष कितने विद्यार्थियों ने भोजन किया, इसकी सूचना मिलती रहेगी। सभी आपरेटर इस पोर्टल से जुडी जानकारियों को भरने का कार्य करें। इस मौके पर कंप्यूटर आपरेटर हृदयेश प्रजापति, शंभू सिंह, जयदयाल, अश्वनी गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, गिरजेश सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक प्रजापति, धर्मराज, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें