फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन बदहाल, यात्री परेशान

Fri, 20 Jul 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बस स्टेशन बदहाल, यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। इन दिनों नगर में रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधा बदहाल है। हर दिन दोपहर में गोरखपुर, ठूठीबारी जाने के लिए बस नहीं मिलती है। उमस भरी गर्मी में लोगों को बस का इंतजार करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

 
स्टेशन के जर्जर भवन में बैठने के लिए बेंच तो है। लेकिन पंखा चलता ही नहीं है। साथ ही स्टेशन की सामने बनी नाली जाम हो चुकी है। शौचालय का गंदा पानी नाली में जमा है जिससे उठने वाली बदबू से सांस लेना दुश्वार हो जाता है। आए दिन रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री बस का इंतजार करते हैं, लेकिन बस नहीं मिलती है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर करीब दो बजे तक बस का इंजतार लोग करते हैं। तमाम यात्री तो प्राइवेट बस से गोरखपुर और ठूठीबारी की यात्रा किए। निचलौल डिपो में 44 बसों के संचालन के लिए 76 चालक और 60 परिचालक तैनात हैं। बस स्टेशन पर सुविधा की बात करें तो सामने शौचालय बना है, जिसका गंदा पानी नाली में जाम है। बदबू से यात्रियों को परेशानी होती है। हांलाकि स्टेशन परिसर में अंदर शौचालय बन चुका है। लेकिन सामने बने शौचालय को हटाया नहीं जा रहा है। स्टेशन के जर्जर भवन में पंखा भी नहीं चलता है जिससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी होती है। परिसर में हैंडपंप के पास सफाई नहीं है जिससे यहां कोई पानी पीने नहीं आता है।गबडुआं गांव के रहने वाले मुबारक अली गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक अक्सर बस नहीं मिलती है। अगर कभी बस मिल भी जाती है तो बैठने को जगह नहीं मिलती। सिसवनियां गांव के महेश वर्मा ने बताया कि एक घंटे हो गए लेकिन गोरखपुर जाने वाली बस का पता नहीं है। यहां बस का इंतजार करना भी मुश्किल होता है। बदबू के कारण परेशानी होती है। नुरूल हसन भाई को लेकर गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा बेहतर करने के दावे फेल हो चुके हैं। कभी भी बस समय से नहीं मिलती है। टिक परसौनी गांव के रहने वाले शिवेंद्र पांडेय ने बताया कि बीते सप्ताह भी गोरखपुर जाने के लिए बस का दो घंटे इंतजार करना पड़ा। आज भी वही हाल है। एआरएम भुनेश्वर प्रसाद का कहना है कि बस को समय से भेजा जाता है। यात्री सुविधा का पूरा ख्याल है। कभी कभार दिक्कत हो जाती है। लेकिन हमेशा बसों को समय से भेजने की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें