फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सदर विधानसभा क्षेत्र में अप्रैल से होगा शुरू पांच नई सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा पांच सड़कों का निर्माण कार्य
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजा गया डीपीआर


महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित पांच नई सड़कों का निर्माण कार्य अप्रैल से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। मार्च तक परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन पांच सड़कों के निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।

जानकारी के अनुसार, सदर विधानसभा क्षेत्र की ये पांचों सड़कें वर्तमान में ठीक स्थिति में नहीं हैं। बारिश के मौसम में इन सड़कों पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। सिंहपुर चौराहे से दुबौली रजवाहा तक की सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। अशोक प्रताप निषाद ने बताया कि बारिश के समय इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। कुलदीप वर्मा ने बताया कि सड़क पक्का हो जाने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन सड़कों का होगा निर्माण:

अगया रेगूलेटर से लक्ष्मीपुर सिवाला तक।

फूलवरिया से इमिलिया तक।

रामपुर महुअवा नंदना कंचनपुर टोला तक।

सेमरा राजा भिटौली से नहर पुल होते हुए हैदरगंज तक।

सिंहपुर चौराहे से दुबौली रजवाहा तक।

वर्जन

जिले के विधानसभा क्षेत्र सदर के पांच नए सड़कों का नव निर्माण कार्य प्रस्तावित है। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दी जाएगी।

-राजकुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें