फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंटरसेप्टर वाहन से पकड़े जाएंगे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग में बढ़ेंगे संसाधन, घटेगा दुर्घटना ग्राफ
विज्ञापन


सेफ्टी हेलमेट, फ्लोरोसेन्ट जैकेट के साथ मिलेगा टैब
महराजगंज। परिवहन विभाग संसाधनों में वृद्धि के जरिये रोड शेफ्टी का दायरा मजबूत करने जा रहा। शासन की तरफ से अनुमति मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय को इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। यह वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को ट्रेस कर सूचित करेगा। साथ ही कर्मियों को सुरक्षा के लिए सेफ्टी हेलमेट व फ्लोरोसेन्ट जैकेट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय को संसाधन उपलब्ध कराने की मंजूरी शासन स्तर से मिलने के बाद राज्य निदेशालय की तरफ से जरूरी संसाधनों की खरीद कराई जा रही है। इसे कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें इंटरसेप्टर वाहन प्रमुख है जो 360 डिग्री तक घूमने वाले कैमरे, स्पीड रडार गन, ब्रेथ एनालाइजर के साथ जीपीएस सिस्टम से लैंस होंगे। इन वाहनों की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने में तेजी आएगी। इसके सुरक्षा के लिए सेफ्टी हेलमेट, फ्लोरोसेन्ट जैकेट, फोल्डिंग व आयरन बैरियर के अलावा हाइटेक टैबलेट की उपलब्धता होगी। साथ ही जनपद के चिह्नित ब्लैक स्पाट पर यात्रा संकेतक, स्ट्रिप इत्यादि की व्यवस्था के जरिये दुर्घटना रोकने के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें