फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर यातायात शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। तुईन नदी में भूस्खलन के बाद दो-तरफ़ा सड़क यातायात फिर से शुरू हो गया है। सड़क विभाग के अनुसार, हालांकि सड़क सुरक्षित प्रतीत होती है, फिर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर, जो एक सप्ताह में बार-बार 105 घंटे तक अवरुद्ध रहा था, शुक्रवार से यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। बीते शुक्रवार से सड़क खंड पर तुईन नदी में बार-बार भूस्खलन के कारण सड़क लंबे समय तक अवरुद्ध रही।
विज्ञापन

चितवन के डिवीजन रोड ऑफिस के प्रमुख नारायण लामिछाने ने बताया कि, भूस्खलन हटने के बाद, बृहस्पतिवार रात 11:35 बजे से तुईन नदी पर दोतरफा यातायात की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि भूस्खलन का कोई तात्कालिक खतरा नहीं है।

छोटे भूस्खलनों को आसानी से साफ़ किया जा सकता है। इससे पहले, दो दिन पहले, नामसी में हुए भूस्खलन में फंसे पत्थरों को भी हटा दिया गया था। भूस्खलन का कोई तात्कालिक खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें