फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश में सोनौली बॉर्डर पर लगा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

Sun, 27 Sep 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- टैक्सी स्टैंड के पास ट्रकों की कतार से बढ़ा दबाव, राहगीरों और यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन


सोनौली। बारिश के बीच शनिवार को अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। टैक्सी स्टैंड के पास वाहनों की लंबी कतार लगने से करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रकों के बढ़ते दबाव के बीच राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब तीन बजे टैक्सी स्टैंड के आसपास एक लेन पर ट्रकों की कतार थी, जबकि दूसरी तरफ से बाइक, कार और अन्य छोटे वाहन गुजर रहे थे। नेपाल से भारत लौट रहे मालवाहक वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर दबाव और बढ़ गया। बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी होने से स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे बाइक सवार यात्रियों को बारिश में भीगकर रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने पर यातायात पुलिस की सक्रिय मौजूदगी जरूरी है। टैक्सी स्टैंड, सीमा मार्ग और प्रमुख चौराहों पर नियमित तैनाती के बावजूद जाम के दौरान प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आया। इससे यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठे। प्रभारी कोतवाल सोनौली रामचंद्र राय ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें