फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खंभे गिरे, तार टूटे...282 गांवों में बिजली ठप

Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन से मौसम खराब, बिजली के खभे गिरने और तारों पर पेड़ टूटकर गिरने से कई फीडर बंद, मरम्मत में जुटी टीमें
विज्ञापन


महराजगंज। चार दिनों से जारी बारिश और आंधी ने जिले की विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। आंधी में खंभे और पेड़ों की डालियां तारों पर टूटकर गिरने से महराजगंज, निचलौल, नौतनवां, परतावल, फरेंदा और सोनौली क्षेत्र के करीब 288 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। निगम की टीमें फाल्ट दूर करने में जुटी हैं लेकिन लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है।
बिजली संकट से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर के उपभोक्ता भी परेशान हैं। मोटर नहीं चलने से कई जगह पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। घरेलू कामकाज और जरूरी गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। निगम के अधिशासी अभियंता एके यादव ने बताया कि बारिश के बीच काम करने में दिक्कत आ रही है। सभी जेई और एसडीओ को आवश्यक निर्देश देकर प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन



महराजगंज : 56 खंभे गिरे, तीन ट्रांसफाॅर्मर खराब
महराजगंज विद्युत वितरण खंड प्रथम में 42 फीडर हैं जिनमें छह की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आंधी के कारण 56 बिजली के खंभे गिर गए। 26 केवीए के दो और 63 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे करीब 90 गांवों में आपूर्ति बाधित है। शहर में भी रुक-रुककर कटौती जारी रही।


निचलौल : 12 बिजली के खंभे टूटे, 18 गांव प्रभावित
एसडीओ नैयर अनवर ने बताया कि बारिश के दौरान ग्रामीण इलाकों में 12 बिजली के खंभे टूट गए। कई जगह पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते करीब 18 गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत कर रहे हैं।


नौतनवां : 44 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
अधिशासी अभियंता संजय सागर के अनुसार वितरण खंड के करीब 44 गांवों में आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभिन्न स्थानों पर फाल्ट आने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बिजली बंद करनी पड़ी। टीमों को लगाकर खराबी दूर कराने का काम कराया जा रहा है।



फरेंदा : 150 गांवों में संकट, हरपुर फीडर के 42 गांव प्रभावित
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि फरेंदा क्षेत्र में करीब 150 गांवों की बिजली प्रभावित हुई है। शहर से ग्रामीण इलाकों तक कई जगह रात में आपूर्ति बंद रही। हरपुर फीडर से जुड़े करीब 42 गांवों में रात दस बजे से बिजली नहीं आई। छह स्थानों पर पेड़ों के तारों पर गिरने की सूचना है। प्रभावित इलाकों में लगातार मरम्मत कार्य चल रहा है।

परतावल : पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन में फाल्ट

महराजगंज-परतावल 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से शनिवार को भी आपूर्ति बाधित रही। निगम के कर्मचारी पेड़ हटाकर लाइन ठीक करने में जुटे थे, इसी दौरान दोबारा पेड़ गिरने से फाल्ट बढ़ गया। शाम चार बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। जड़ार, भिटौली और सेमरा चंद्रौली में भी पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। हरपुर तिवारी विद्युत उपकेंद्र के हरपुर क्षेत्र में भी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित रही। अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने बताया कि बारिश के बीच कर्मचारी खराबी तलाशने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में लगे हैं। एसडीओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन



खनुआ : दो खंभे टूटे, छह गांवों में अंधेरा

खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में शुक्रवार रात से बिजली नहीं है। तेज हवा के कारण दो स्थानों पर पोल टूट गए। जेई केशव प्रसाद ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें