फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगा दुकानें बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपलिंग प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन

एसडीएम के नाम प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
निचलौल। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से नाराज बुधवार को निचलौल नगर के किराना व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर सैंपलिंग के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर तहसील परिसर में प्रदर्शन भी किया।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। दोनों संगठनों ने किराना व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुकानों पर सैंपलिंग के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सैंपलिंग की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और अवैध वसूली की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मद्धेशिया मुन्ना, महेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, राजू जायसवाल, पवन कुमार, मनीष कसौधन, सतीश चंद, दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

फोटो परिचय : तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें