फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गृहकर बढ़ाने की तैयारी का व्यापारियों ने किया विरोध

Tue, 07 Jan 2025 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की तरफ से गृहकर बढ़ाने की तैयारी का व्यापारियों ने विरोध किया। मंगलवार को उन्होंने ईओ नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वृद्धि प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही हाउस टैक्स के रूप में अधिक शुल्क लिया जा रहा है। अब इससे अधिक टैक्स के लिए वह तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका हाउस टैक्स के अलावा हम लोगों से कूड़ा उठाने का शुल्क, पानी का शुल्क, अचल संपत्ति खरीदने व बेचने पर शुल्क कोई भी वस्तु खरीदने पर एक प्रतिशत सेवा कर भी लेती है। ऐसे में हमसे हाउस टैक्स किस आधार पर बढ़ाने की तैयारी नगर पालिका कर रहा है। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों की सड़क आज भी कच्ची और आधी-अधूरी है।
कई मोहल्लों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है। इन दुश्वारियों को लोग झेल रहे हैं और नगर पालिका इससे छुटकारा दिलाने की जगह गृहकर बढ़ाने की प्रक्रिया में जुटा है जो हमें स्वीकार नहीं है। व्यापारियों ने ईओ को ज्ञापन देकर शुल्क वृद्धि पर आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन सौंपने वालों में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया, सिकंदर, चंद्रशेखर, कर्ण सिंह, आकाश, कयूम, श्रीप्रकाश, गणेश, श्रीकृष्ण, प्रमोद, केएम अग्रवाल, बनारसी मद्धेशिया, दामोदर गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें