फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेड शो देगा उत्पादकों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी ट्रेड शो 2025 स्वदेशी मेला की तैयारियों का डीएम संतोष कुमार शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई, विद्युत,सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। कहा कि ट्रेड शो के जरिये स्थानीय उत्पादकों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वदेशी मेला भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन का प्रतीक है ऐसे में स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों को उचित मंच प्रदान किया जाए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बल देते हुए पुलिस व नगर निकाय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उपयुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें