फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेड शो सफलता के गढ़ रहा प्रतिमान

Mon, 13 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उद्योग विभाग का महराजगंज ट्रेड शो सफलता के प्रतिमान गढ़ रहा है। ट्रेड शो न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने में बल्कि बिक्री में भी आगे है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक तीन दिन में 15 लाख से अधिक मूल्य के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। जो शेष बचे दिनों को देखते हुए 50 लाख का आंकड़ा पाने की तरफ अग्रसर है।
विज्ञापन

सर्वाधिक बिक्री की बात करें तो अगरबत्ती, सुगंधित चावल, रेडीमेड व खादी वस्त्रों के साथ मिलेटस की है। मुख्यालय के जवार लाल नेहरू पीजी काॅलेज में आयोजित नौ दिवसीय ट्रेड शो और स्वदेशी प्रदर्शनी की इन दिनों पूरे जिले में धूम मची है। सुबह आठ बजे से देर रात तक जुट रही भीड़ बता रही कि प्रदर्शनी में लोगों को स्थानीय उत्पाद लुभाने में सफल साबित हो रहे। दिन के समय जनपद के विभिन्न हिस्सों से युवा, बच्चों की भीड़ रहती है, तो देर रात तक मुख्यालय की आधी आबादी से ट्रेड शो गुलज़ार हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के कारण दिन में भी महिलाएं देखी गईं, लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं की अधिकता रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें