परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के महदेइया टोला डगरपुरवा सिवान में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर नौतनवां क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीओ ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर मिट्टी लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस व कागजात न दिखाने पर पुलिस वाहन को परसामलिक थाने लाई, जहां क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर एमबी एक्ट के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। चालक पर वैध लाइसेंस नहीं होने के कारण आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया गया है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।