फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिरफिरे युवक ने मूर्तियां तोड़ी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के सोनारी गली स्थित एक धर्म स्थल में मंगलवार को एक सिरफिरा युवक हथौड़ा लेकर घुस गया और मंदिर में रखीं तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस तरह का कृत्य करते देख लोग उग्र हो गए और सिरफिरे युवक को घेर लिया। मौके मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम कुसहा निवासी राजेश वर्मा अचानक मंदिर परिसर में पहुंचा और हाथ में लिए हथौड़े से मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीन मूर्तियां टूट चुकी थीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें