फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। राजस्व टीम ने शनिवार को बैठवलिया गांव के सिवान में हो रही अवैध खनन स्थल पर छापा मारा। बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने पकड़ लिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत-नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से लगातार प्रयास जारी है। शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की भारत-नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती गांव बैठवलिया में अवैध खनन चल रहा है। सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान अवैध खनन की बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली गई। जबकि आरोपी फरार हो गए।उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें