फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर तो किसी से सोलर पैनल के नाम पर ठगी

Fri, 27 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 11 पीड़ितों को एक फर्जी एनजीओ ने स्कीम में लाभ दिलाने के नाम पर 14 लाख 60 हजार की ठगी कर ली। पीड़ितों ने फर्जी एनजीओ की कथनी-करनी बयां की। कोई ट्रैक्टर लेने की चाह में ठगा गया तो काेई सोलर पैनल लगवाने में रकम गवां बैठा।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि रूलर एजुकेशन हेल्थ डवलपमेंट मिशन संस्था नामक एनजीओ से कई प्रकार के स्कीम का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की गई। बड़हरा रानी के सुरेश पटेल ने बताया कि सस्ते दर पर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये दिया था। जब उससे बात करता था तो लगता था कि अब हमें ट्रैक्टर जल्द मिल जाएगा। समय बीतने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं मिला। वहीं मनोज कुमार को सोलर पैनल की जरूरत थी। इनसे भी 60 हजार रुपये जालसाजों ने ले लिए।
उन्होंने कहा कि जालसाजों ने सस्ते में पैनल दिलाने का वादा किया था। मोहनापुर के श्रीरामसेठ से 80 हजार रुपये सोलर पैनल के नाम पर लिया गया। इसी गांव के खेदन से कंबाइन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिया गया। उन्होंने बताया कि नई कंबाइन मशीन सात लाख रुपये में ही मिल जाएगी। हमने सोचा की सस्ते में मिल जाएगी तो ले लिया जाए। लोगों ने बताया कि यह संस्था अलग-अलग कंपनियों की बाइक कम रकम दिलाने की बात कहते थे।
विज्ञापन

एनजीओ को छूट मिलने की बात कर झांसा दिया जाता था। समूह में 36 कर्मी थे। इसमें छह एरिया मैनेजर व 30 फील्ड ऑफिसर थे। जालसाजों ने किसानों से 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा था। इसे एक राइस मिल में 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा जाता था।
सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी जितेंद्र व रविकुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधित केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें