फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरटीई के तहत इस सत्र में प्रत्येक विद्यार्थी की ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत दिसंबर में सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दाखिला पाने व न पाने वाले सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा।
विज्ञापन

गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क देने के लिए शासन की ओर से आरटीई योजना का संचालन किया जाता है जिससे निर्बल आय वर्ग परिवार के अभिभावक भी महंगे निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा सकें। इसी प्रावधान से निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहती हैं। इस बार 1600 से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश इसके तहत हुआ। सर्वाधिक प्रवेश सदर ब्लाक में चार चरणों में हुआ। इस बार शासन की ओर से हर चरण में प्रवेश न पाने वाले बच्चों को किन कारण से दाखिला नहीं मिला, इसकी समीक्षा की जाएगी। इतना ही नहीं संबंधित अधिकारियों व निजी स्कूलों की जवाबदेही तय होगी। आरटीई के तहत प्रवेश लेने में स्कूल प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। अगर किसी बच्चे के आवेदन फॉर्म में कोई कमी है तो ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित कर अभिभावकों से दूर कराया जाएगा। इतना ही नहीं विशेष चरण में छूटे हुए बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा।

आरटीई के तहत अधिक से अधिक बच्चों को लाभ देने के लिए नये बदलाव किए गये हैं जो शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रभावी किए जाएंगे। बच्चों का ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी और अभिभावकों का आधार कार्ड भी सत्यापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें