फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यटन केंद्र सवरेंगे, मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महीने के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 से पहले उद्योग विभाग लक्ष्य के अनुरूप निवेश लाने में पूरी तन्मयता से जुटा हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष निवेश लाने के क्रम में पर्यटन से जुड़े कुल 91 निवेश 115.45 करोड़ का नया ओएमयू विभाग ने किया है।
विज्ञापन

इस निवेश के जरिये जनपद में पर्यटन केंद्रों को आधुनिक रूप दिया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बता दें कि नवंबर के पहले सप्ताह में 572.89 करोड़ का निवेश लाने में सफल विभाग की दूसरे सप्ताह की सफलता पर्यटन के लिए 91 निवेश प्रस्ताव प्राप्त करना है। उद्योग विभाग 688.34 करोड़ का निवेश प्रस्ताव फाइनल कर चुका है। जिले में सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग है में दर्जिनिया ताल के मगरमच्छ, वन विभाग का अंग्रेजों का बनवाया डाकबंगला व ट्राम ट्रेन, जंगल सफारी इत्यादि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। जनपद को भगवान बुद्ध का ननिहाल भी माना जाता है। रामग्राम व नौतनवां क्षेत्र बिपश्यना केंद्र हैं।
बौद्ध परिपथ से जुड़े कुशीनगर व सिद्धार्थनगर दोनों ही जिले पड़ोस में हैं। इसका लाभ उद्योग विभाग को मिला और वह जीबीसी 5 से पहले कुल 91 ओएमयू लाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें