फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टाॅस से हुआ हॉकी मैच में हार जीत का फैसला, एमके स्पोर्टिंस विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मैच में 5-5 गोल पर रहीं एमके स्पोर्ट्स व स्टेडियम टीम, पेनाल्टी स्ट्रोक से भी नहीं हुआ निर्णय
विज्ञापन

रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता

देवरिया। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की हॉकी, हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार को रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें जिले की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हॉकी के मैच बराबरी पर छूटा। इसके बाद टॉस से हार जीत का फैसला किया गया। इसमें एमके स्पोर्ट्स विजयी रही।


हॉकी बालक वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर की कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। इसका फाइनल मैच स्टेडियम ग्रीन और एमके स्पोर्ट्स देवरिया के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी स्ट्रोक के बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण कप्तानों की सहमति से टॉस किया गया। इसमें एमके स्पोर्ट्स की टीम विजयी रही। हैंडबॉल में बालकों की 08 और बालिकाओं की 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। हैंडबॉल बालिका वर्ग के फाइनल मैच में स्टेडियम ने भटवलिया देवरिया को 10-8 से हराया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में सूरज क्लब देवरिया ने स्टेडियम को 12-10 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में बालक और बालिका दोनों वर्गों में 06-06 टीमें शामिल हुईं। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में पीएस एकेडमी ने भटवलिया को 12-8 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में स्काई डंकर्स ने स्टेडियम को 20-12 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी संजय राय, हैंडबॉल सचिव अमरनाथ त्रिपाठी और ताइक्वांडो संघ के सचिव गिरीश चन्द्र सिंह ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हॉकी सचिव अकरम सिद्दिकी, प्रशिक्षक शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय कुमार पाल, लालू सिंह यादव, प्रवीन कुमार, अविनाश, सुरेश कुमार, कदीर आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें