महाराजगंज। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार की रात हुई बारिश से काफी राहत मिली। सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों को काफी गर्मी और उमस ने परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड सेल्सियस किया गया।
सोमवार को गर्मी के चलते लोग बेहाल दिखे। धूप इतनी तेज थी कि लोग बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। दोपहर में बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से लोग तरबतर नजर आए। पंखे कूलर के पास भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं देर रात आई आंधी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। पूरे दिन गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में बने पश्चिमी विक्षोभ ने मानसून को रफ्तार दी है। अब तक यह माना जा रहा था कि 21 के बाद यूपी में मानसून पहुंचेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल खाड़ी की नम हवाओं ने मानसून को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।े