महराजगंज। घुघली डाकघर में तैनात रहे पूर्व उप डाकपाल को झांसे में लेकर रकम ठगी करने के मामले में पुलिस पति, पत्नी और बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस न तो आरोपी के पास पहुंची है न ही आरोपियों पर सख्ती के लिए ठोस कदम उठाया है।
पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खोलने के लिए मुख्य आरोपी की पत्नी के नाम एजेंसी है। इसे उसका बेटा संचालित करता है। परसामलिक थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी राम सकल चौधरी ने मंगलवार को बताया कि वह घुघली में उप डाकपाल पद पर तैनात रहे। जहां पर मरजीना खातून निवासी नूरी मस्जिद ने आरडी खाता खोलने के लिए एजेंसी ले रखा था। एजेंसी उसका बेटा समीर अंसारी चलाता है।पोस्ट ऑफिस पर पति, पत्नी तथा बेटा का अक्सर आना-जाना था।