फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समूह सखियों से समूह गठन की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को समूह सखियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक मिशन मैनेजर अरविंद ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं वित्तीय प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी समूह सखियों से समूह गठन की स्थिति, समूहों के बैंक खातों की सक्रियता, एमआईएस में नियमित प्रविष्टि, मासिक समूह की साप्ताहिक/पाक्षिक बैठकें आयोजित करने और समूहों में आने वाले विभिन्न कोषों की अद्यतन जानकारी ली।
विज्ञापन



विशेष रूप से स्टार्टअप रिवाल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड व कम्युनिटी क्रेडिट लिंकेज के तहत प्राप्त राशि के सदुपयोग, लेखा-जोखा एवं वापसी की स्थिति पर गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने समूह सखियों को निर्देश दिया कि सभी समूह अपने खातों को नियमित रूप से अपडेट रखें। अरविंद कुमार ने कहा कि समूहों का सशक्तिकरण ही ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें