महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी. सिंह ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डिप्टी सीएमओ ने सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहे विशेष कैंपों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है। सभी सेंटर वार एएनएम को लाभार्थियों की सूची पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि जिन लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनके कार्ड तुरंत बनवाकर भेजे जाएं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बीसीपीएम लवली वर्मा ने भी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अनीता, सीमा, गीता, पुष्पा, नंदिनी एवं आशा फैसिलिटेटर शामिल रहीं।