महराजगंज। जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें एक साथ 601 जोड़े फेरे लेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी।
जनपद में सामूहिक विवाह में 601 जोड़ों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये का खर्च किया जाता था। अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। ब्लाॅक और नगर निकायों को पिछले माह विवाह के लिए जोड़ियों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, जो पूर्ण होने पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सामने का स्थल चयनित किया गया है। आयोजन का नोडल जहां सभी बीडीओ व नगर निकाय ईओ को बनाया गया है। वहीं एडीओ पंचायत सह नोडल बनाए गए हैं।
पुलिस विभाग की तरफ से कार्यक्रम स्थल पर चार महिला व इतने ही पुरुष कांस्टेबल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास एंबुलेंस तो कोविड का अनुपालन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को नर्स तैनात रखने के निर्देश हैं।
बिजली सजावट और टेंट इत्यादि बिजली विभाग, पार्किंग यातायात विभाग, अग्निशमन, खान पान व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रयुक्त होने वाली सामग्री, दिए जाने वाले उपहार वन्य मानकों के पड़ताल की जिम्मेदारी उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, समाज कल्याण अधिकारी बिपिन यादव और दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी को सौंपी गई है।