फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुखार के साथ उल्टी के मरीजों की बढ़ी संख्या

Sat, 07 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तपती धूप के बाद दो दिन से हल्की बारिश के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर, खांसी, सर्दी के साथ उल्टी के मरीजों की अधिकता देखी गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी ने 797 रोगियों का उपचार किया गया। ओपीडी में तैनात डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि दो दिन से वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी, पेट दर्द की समस्या लेकर मरीज आ रहे है। लोगों में वायरल फीवर के लक्षण पाए जा रहे हैं जो तेज गर्मी के बाद नम मौसम के कारण मिल रहे हैं। खांसी के रोगियों को दवा के साथ गर्म पानी से गरारा करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही ताजा भोजन व सामान्य पानी पीने की सलाह के साथ दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि मौसम पिछले दिनों से नर्म हुआ है, जिससे सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज बढ़े हैं, लेकिन सभी में वायरल के लक्षण मिलने से घबराने जैसी कोई बात नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें