फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा रेलवे स्टेशन पर शौचालय में ताला बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
नौतनवा रेलवे स्टेशन परिसर में बना पे एण्ड यूज शौचालय में लगा ताला। 
विज्ञापन
पे एंड यूज शौचालय में लगा है ताला
विज्ञापन


नौतनवा। रेलवे स्टेशन पर बना शौचालय बदहाल है जिससे यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। यही नहीं परिसर में बने पे एंड यूज शौचालय में ताला लगने से यात्रियों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर शौचालय बदहाल होने पर रेलवे प्रशासन ने परिसर स्थित आरक्षण केंद्र के बगल में पांच वर्ष पूर्व पे एंड यूज शौचालय का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद शौचालय कुछ माह तक खुला लेकिन उसके बाद शौचालय बंद रहने लगा। देखरेख के अभाव में बीते वर्ष शौचालय की बाहरी दीवार पर लगा टाइल्स गिर गया था। उसके बाद मरम्मत कराकर शौचालय चालू कराया गया था कुछ माह चलने के बाद बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री सावित्री, कौशिल्या, शिवकुमारी, तारा सिंह, शिवानी, चंद्रशेखर, प्रहलाद, रामेश्वर, भोला आदि यात्रियों ने बताया कि शौचालय खराब है जिससे समस्या होती है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर इशार अहमद ने बताया कि पे एंड यूज शौचालय का टेंडर समाप्त हो गया है इसलिए बंद है। स्टेशन पर जो शौचालय है उसका दरवाजा टूट गया है। नए दरवाजे के लिए ऑर्डर दिया गया है। नए स्टेशन भवन का भी टेंडर हो गया है नए सिरे से निर्माण कार्य होना है। तभी शौचालय भी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें